Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत SBI शाखा में कैश संकट:शादी-विवाह के सीजन में ग्राहक परेशान, खरीदारी...

विक्रमजोत SBI शाखा में कैश संकट:शादी-विवाह के सीजन में ग्राहक परेशान, खरीदारी प्रभावित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के विक्रमजोत बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की चपिलांव शाखा में नकदी की भारी कमी से ग्राहक परेशान हैं। शादी-विवाह के सीजन में ग्राहकों को अपनी जरूरतों का सामान खरीदने में दिक्कत आ रही है। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को कई ग्राहक शादी-विवाह और अन्य आवश्यक खरीदारी के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंचे। वहां कैशियर ने अपने काउंटर पर एक बोर्ड लगाकर सूचित किया था कि कैश उपलब्ध नहीं है। ग्राहकों के पूछने पर बताया गया कि यह सूचना उनकी सुविधा के लिए लगाई गई है। रमहटिया निवासी राम महेश यादव ने बताया कि उनके यहां बहू भोज का कार्यक्रम है और उन्हें बाजार से काफी सामान खरीदना है, लेकिन कैश न होने से समस्या हो रही है। वहीं, ग्राम भदोई निवासी रामतीरथ ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें दवा लेनी थी, लेकिन बैंक में कैश नहीं है। उन्होंने यह भी शिकायत की कि बार-बार केवाईसी करवाने के बावजूद उन्हें परेशान किया जाता है और बाहर सीएससी पर भी उनका अंगूठा नहीं लगता। इसी क्रम में, सैनाथपुर दुबौलिया के श्यामला, भुइला पुर के कृष्ण कुमार और विक्रमजोत के कृष्ण कुमार कसौधन भी अपनी जरूरतों के लिए कैश लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक, चपिलांव शाखा प्रबंधक से बात करने पर उन्होंने बताया कि बैंक को ऊपर से कैश नहीं मिल रहा है। फिलहाल, जमाकर्ताओं द्वारा जमा किए गए रुपयों से ही थोड़ा-बहुत भुगतान करके काम चलाया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments