महराजगंज मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां रोजाना लगभग 150 लोगों के आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जा रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए आधार संबंधी सेवाओं के लिए तीन काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को समयबद्ध और सुचारु सेवा मिल रही है। पोस्ट मास्टर शिव कुमार ने बताया कि शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों को नया आधार बनवाने अथवा आधार में संशोधन कराने के लिए जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा मतदाता पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आधार केंद्र पर आने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पोस्ट मास्टर ने यह भी बताया कि आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक आवेदक को समयबद्ध और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, जिससे जिले के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए काफी सुविधा मिल रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज डाकघर में रोज 150 आधार कार्ड बन रहे:तीन काउंटरों से मिल रही सेवा, जानें जरूरी दस्तावेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












