Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:इकौना पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय...

नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:इकौना पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया


श्रावस्ती के इकौना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त अतुल कसौधन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को इकौना थाना क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ले की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 1 अगस्त 2026 को तिलक नगर मोहल्ले के अतुल कसौधन पुत्र रमेश कसौधन ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। इस शिकायत के आधार पर थाना इकौना में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान अपह्रता को बरामद कर लिया गया और मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव और महिला आरक्षी सुशीला पांडे की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments