महाराजगंज के चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षक श्री अखिलेश कन्नौजिया ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया। श्री कन्नौजिया ने “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन – नशा मुक्त जीवन” का नारा भी दिया। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति की खुशियाँ ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियाँ छीन लेता है। आज समाज में शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों का सेवन तेजी से बढ़ रहा है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और देश के विकास को भी प्रभावित करता है। श्री कन्नौजिया ने समझाया कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक, दोस्तों के दबाव या तनाव से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत लत बन जाती है। इसके बाद व्यक्ति अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और रिश्तों को खोने लगता है। इस अभियान में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने नशा न करने की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं विपिन कुमार, आनंद कुमार शुक्ल, संदीप कुमार यादव, शेषमणि विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, प्रतिभा पांडे, प्रियंका पांडे, श्रीमती सरिता मिश्रा, प्रियदर्शिनी, रूपांजली दूबे, कमलेश वर्मा, गिरिजेश शर्मा और सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम:महाराजगंज के दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












