लखनऊ। गुरुवार आई.सी.एस.ई./आई.एस.सी. वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड काॅलेजेज़ के 832 विद्यार्थी आई.सी.एस.ई. परीक्षा में एवं 762 विद्यार्थी आई.एस.सी. परीक्षा में सम्मिलित हुए। आई.सी.एस.ई. परीक्षा में- एलपीसी, ए-ब्लाॅक, राजाजीपुरम के शिवम अवस्थी 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इण्डिया सेकेण्ड टाॅपर रहे।
आई.सी.एस.ई. परीक्षा में एलपीसी-सहारा स्टेट्स के शावीर प्रकाश श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत, आदर्श चन्द्रा ने 98.60 प्रतिशत, ए-ब्लाॅक, राजाजीपुरम के अंश यादव व एलपीसी सहारा स्टेट्स जानकीपुरम की तनीशा मिश्र व अल्याह शाहिद होदा ने 98.40 प्रतिशत, दिवांक यादव एवं ए-ब्लाॅक, राजाजीपुरम की वैभवी दीक्षित एवं ईशानी सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
आई.एस.सी. परीक्षा में एलपीसी-ए-ब्लाॅक, राजाजीपुरम की समृद्धि द्विवेदी व इकरा आलम ने 99.25 प्रतिशत, जूही चैधरी 99 प्रतिशत, बतूल जेहरा खान 98.75, आर्यन दुबे 98.50, अचिन्त्य शुक्ल ने 98.25 प्रतिशत अंक, एलपीसी, सहारा स्टेट्स की कृतिका बिष्ट व अंश वर्मा ने 98.25, नमन वर्मा व प्राची गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया इस अवसर पर संस्था के संस्थापक चेयरमैन एवं सांसद डाॅ. एस.पी. सिंह, महाप्रबन्धक हर्षित सिंह व शिखरपाल सिंह ने बच्चों, सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डाॅ. एस.पी. सिंह ने कहा कि बच्चों को भविष्य की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना है क्योंकि आने वाले समय में जीवन का हर दिन परीक्षाओं से भरा हुआ है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ करने की भी सलाह दी।
रानी लक्ष्मी बाई के छात्रों ने लहराया परचम

गुरुवार को आईएससी और आईसीएससी का परीक्षा परिणाम भी घोषित हुआ। रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-6 विकास नगर शाखा की आरुषि ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं दिव्यांश वर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, ओम यादव, संजू पुष्कर, शिखर पाण्डेय ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय हासिल किया। जबकि आयुषी सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, समर श्रीवास्तव 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान हासिल किया।
आईएससी में 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम गुप्ता ने विद्यालय में टॉप किया। वहीं वैभव कश्यप ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, रुद्र प्रताप सिंह, रुद्राक्ष श्रीवास्तव ने 91.75 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय हासिल किया। जबकि आदित्य कुमार शर्मा ने 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। विद्यालय के संस्थापक जयपाल सिंह, डायरेक्टर निर्मल टंडन, प्रिंसिपल रुचिता श्रीवास्तव व टीचर्स ने मेधावियों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी।












