HomeHealth & Fitness11वीं उड़ान से 427 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान,प्रशासन ने दी...

11वीं उड़ान से 427 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान,प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ। हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान का क्रम सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में लखनऊ उड़ान स्थल से ग्यारहवीं उड़ान संख्या एक्स0वाई0 8062 30 अप्रैल 2026 को रवाना हुई, जिसमें कुल 427 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए।
 
इन यात्रियों में 233 पुरुष एवं 194 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में हज यात्री सम्मिलित हुए, जिनमें सर्वाधिक सीतापुर से 37, वाराणसी से 35, प्रयागराज से 32, लखनऊ से 29, बहराइच से 28, खीरी से 27, आजमगढ़ से 26 एवं फरूर्खाबाद से 25 यात्री शामिल हैं। इस उड़ान में 23 हज यात्री बिहार, 03 महाराष्ट्र के भी जायेंगे।
 
ग्यारहवीं उड़ान से हज यात्रियों की सहायता दो स्टेट हज इंस्पेक्टर- सरफराज (लखनऊ), व ताहा सलमान (प्रयागराज) के, एक स्टेट हज इंस्पेक्टर सुबानुल हक बिहार राज्य के भी जाएंगे। तीनों स्टेट हज इंस्पेक्टर्स ने इस उड़ान के हज यात्रियों की स्मार्ट वॉच को एक्टीवेट करने में सहायता की।
 
लखनऊ उड़ान स्थल के आज ग्यारहवीं उड़ान के हज यात्रियों को शुभकामनाएं देने  पूर्व उप मुख्यमंत्री व  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा हज हाउस पहुंचे। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण व अध्यक्ष राज्य हज समिति दानिश आजाद अंसारी, सदस्यगण राज्य हज समिति ने उनका स्वागत किया व सभी जाने वाले हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।  
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments