Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित:बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा से...

श्रावस्ती में बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित:बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा


जनपद श्रावस्ती के विकास खंड गिलौला अंतर्गत ग्राम पंचायत सुविखा में ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (VLCWPC) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक “बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश” और “मिशन वात्सल्य” के अंतर्गत हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान एवं प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से की, जिसमें बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने तथा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्णय लिया कि ग्राम स्तर पर ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जो किसी कारणवश विद्यालय से बाहर हैं या बाल श्रम में संलिप्त हैं। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान बीओसीडब्ल्यू (BOCW) योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों के लिए ई-श्रम कार्ड बनवाने पर भी बल दिया गया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा सके। साथ ही, बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाने और समय से मैरिज एवं माइग्रेशन रजिस्टर में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में एक व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसमें बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में महिलाओं, युवाओं एवं अन्य समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में विद्यालय के समस्त स्टाफ, मिशन शक्ति टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, एएनएम सहित एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से श्री अभिषेक, देहात इंडिया से संतोष जी, एवं महिला कल्याण विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि ग्राम को बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त बनाते हुए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा एवं सुरक्षित बचपन का अधिकार दिलाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments