Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव जीत का जश्न मनाया:कोल्हुई बाजार में पश्चिम...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव जीत का जश्न मनाया:कोल्हुई बाजार में पश्चिम बंगाल, असम की जीत पर आतिशबाजी, मिठाई बांटी


महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत कोल्हुई बाजार में मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यह जश्न भाजपा के कोल्हुई मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों प्रदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के कारण ही पार्टी को यह जीत मिली है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मधु सिंह, दिलीप मौर्या, अरुण राय, प्रदीप पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments