Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में SBSP की मासिक बैठक:पंचायत चुनाव को लेकर संगठन विस्तार पर...

महाराजगंज में SBSP की मासिक बैठक:पंचायत चुनाव को लेकर संगठन विस्तार पर जोर; नई नियुक्तियां भी हुईं


महाराजगंज जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि कविलास राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की। इस दौरान एडवोकेट अमलेश कुमार कनौजिया को विधि प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि कविलास राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अखिलानंद शर्मा, जिलाध्यक्ष जहरुदीन सिद्दकी, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश, प्रमुख महासचिव मनोज कुमार वरुण, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट अर्जुन कुमार धारियां, सदर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला प्रमुख महासचिव सुनीता वर्मा, जिला सचिव अनसुईया राजभर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी पंचायत चुनाव के लिए रणनीति को धार देना रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments