Homeक्राइम (Crime)UP: बांदा में दर्दनाक हादसा, गोवंशों को पानी पिलाने गया युवक रंज...

UP: बांदा में दर्दनाक हादसा, गोवंशों को पानी पिलाने गया युवक रंज नदी में डूबा

UP: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के महुरछा गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत की रंज नदी में डूबने से मौत हो गई। वह रोज की तरह गोवंशों को चराने और पानी पिलाने गया था, लेकिन एक पल की फिसलन उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोवंशों को पानी पिलाते समय नदी किनारे की कच्ची मिट्टी अचानक धंस गई और रंजीत गहरे पानी में समा गया। चरवाहों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू हुई। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक लगातार नदी में खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद रंजीत का शव बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Also Read: बलिया: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख, समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन

दो साल पहले हुई थी शादी, उजड़ गया सुहाग

रंजीत की शादी वर्ष 2024 में सिमरन से हुई थी। शादी के महज दो साल बाद ही यह हादसा हो गया। अस्पताल में पति का शव देखते ही पत्नी की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पसरा मातम

रंजीत चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से पूरे महुरछा गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में नदी किनारे की मिट्टी बेहद खतरनाक हो जाती है और जरा-सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। एक पल की फिसलन ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments