Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में मछली परोसने को लेकर भिड़े सगे भाई:पिता के बरखी कार्यक्रम...

महराजगंज में मछली परोसने को लेकर भिड़े सगे भाई:पिता के बरखी कार्यक्रम में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल; सात पर मुकदमा दर्ज


महराजगंज में ठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव में पिता के बरखी कार्यक्रम के दौरान भोजन में मछली परोसने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई और लाठी-डंडों से मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजाबारी गांव निवासी अशोक गोसाईं और दिलीप गोसाईं के पिता तपेश्वर गोसाईं (65) का हाल ही में निधन हुआ था। सोमवार को उनका ब्रह्मभोज आयोजित किया गया था, जबकि मंगलवार को बरखी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान भोजन में मछली परोसने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और जमकर हाथापाई हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दिलीप गोसाईं की तहरीर पर अशोक कुमार, रामनरेश, गुड्डू और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अशोक गोसाईं की तहरीर पर दिलीप, अमरनाथ और गुड़िया देवी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments