महराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा पिपरा सोनड़ी में शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे कराए गए सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह माह पहले बनाए गए चबूतरे पर लगाई गई टाइल्स पूरी तरह उखड़कर टूट गई हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर टाइल्स लगाए जाने से गांव के लोगों में खुशी थी। उन्हें उम्मीद थी कि यह स्थान बुजुर्गों के बैठने, सामाजिक बैठकों और धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद टाइल्स उखड़ने लगीं और अब अधिकांश टाइल्स टूटकर बिखर चुकी हैं। इससे चबूतरे पर बैठना तो दूर, लोगों का सुरक्षित आवागमन भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने की जांच की मांग ग्रामीण रामसेवक, सुभाष गौतम और भूपत यादव सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि यदि सही सामग्री और मानकों के अनुसार कार्य कराया गया होता तो इतनी जल्दी टाइल्स नहीं उखड़तीं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा चबूतरे का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि उन्हें टाइल्स उखड़ने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में छह माह में उखड़ गईं चबूतरे की टाइल्स:ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












