श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला थाना क्षेत्र के हसनपुर (बेगमपुर) गांव का है। यहां 4 अगस्त की रात सीता देवी की गूंगी बेटी का पड़ोस की एक लड़की से विवाद हो गया था। शिकायत करने पहुंचे सीता देवी के 12 वर्षीय बेटे शंकर के साथ कथित तौर पर प्रकाश और उसकी पत्नी सावित्री ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची सीता देवी को भी पीटा गया, जिससे मां-बेटे को चोटें आईं। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सीता देवी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला इटैहिया (खजुरी) गांव से संबंधित है। प्रदीप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 अगस्त की सुबह जमीन के हिस्से को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान राम गोपाल, उत्तम तिवारी, मगन और सोनू ने उनकी पत्नी रानी देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप और उनकी मां संगीता देवी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा गया। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि दोनों मामलों में संबंधित विवेचना अधिकारियों को जांच सौंप दी गई है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में मारपीट के दो मामले:पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












