श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चौगोई के मजरा लाल केंडुआ में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान फूलजहां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, घटना के समय मृतका के पिता खेत पर गए हुए थे। घर पर फूलजहां अपनी मां के साथ थी। कुछ देर बाद, मां घर के बाहर आंगन में काम करने चली गईं। जब वे वापस लौटीं, तो उन्होंने बेटी को दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि युवती की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
22 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला:श्रावस्ती में घर के अंदर मिली फूलजहां, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












