Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)व्हाट्सएप हैक कर 95 हजार रुपए की ठगी:लालगंज साइबर सेल ने त्वरित...

व्हाट्सएप हैक कर 95 हजार रुपए की ठगी:लालगंज साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी रकम वापस कराई

#बस्ती_न्यूज

थाना लालगंज साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत प्रदान की है। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप हैक कर .APK फाइल डाउनलोड कराने के बहाने 95,000 रुपए की ठगी की थी, जिसे पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम रखौना, पोस्ट निरंजनपुर निवासी सुनील कुमार के साथ हुई। साइबर अपराधियों ने उनके व्हाट्सएप को हैक कर लिया और उन्हें एक .APK फाइल डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, अपराधियों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बना ली। इसके बाद साइबर ठगों ने सुनील कुमार के खाते से 95,000 रुपए एक अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना के तुरंत बाद, पीड़ित सुनील कुमार ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर, थाना लालगंज साइबर सेल ने साइबर सेल बस्ती के सहयोग से तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए त्वरित जांच की। लगातार समन्वय और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, पीड़ित की ठगी गई पूरी ₹95,000 की धनराशि सुरक्षित रूप से उनके बैंक खाते में वापस स्थानांतरित करा दी गई। कार्यवाई करने वाली थाना लालगंज साइबर टीम मे प्रभारी निरीक्षक लालगंज श्री विनय कुमार पाठक साइबर सेल प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम प्रसाद व नियुक्त साइबर सेल कर्मी का0 आकाशदीप, का0 वीरेन्द्र कुमार, म0 का0 शालू आदि शामिल रहे। पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस के कार्यो के सराहना करते हुए आम लोगों से भी साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, .APK फाइल या संदिग्ध एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी गई धनराशि को सुरक्षित वापस प्राप्त किया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments