महाराजगंज के फरेंदा स्थित जूनियर हाई स्कूल में बच्चों से कुर्सियां ढुलवाने का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में नगर पंचायत की गाड़ी से कुर्सियां उतरवाकर बच्चों से ढुलवाई जा रही थीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में बच्चे कुर्सियां उठाते और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए दिख रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस मामले पर फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अग्नित सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस पूरे मामले की मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आपत्ति जताई है। समाज सेवक दुर्गेश बृजेश मुन्ना हनेज ने भी इस कार्य पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा स्कूल में बच्चों से ढुलवाई कुर्सियां:BEO ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












