Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती जिला अस्पताल में नवजात की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, ACMO...

श्रावस्ती जिला अस्पताल में नवजात की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, ACMO बोले- अब आशा, अनम और सिस्टर ही यमराज


श्रावस्ती के संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में एक नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों ने शुक्रवार को 2:00 से 3:00 बजे के बीच जानकारी देते हुए इलाज में कथित तौर पर लापरवाही और उपचार के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. केके वर्मा के एक कथित बयान का वीडियो सामने आने से मामला और गरमा गया है। यह घटना इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर गांव के मजरा जमुनहा निवासी बीरपाल कौर से संबंधित है, जिन्होंने गुरुवार को सीएचसी इकौना में एक बेटे को जन्म दिया था। नवजात की गंभीर हालत को देखते हुए उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया था। एसएनसीयू में देर रात उसकी मौत हो गई। मृत नवजात के परिजन शिवशंकर ने आरोप लगाया है कि बच्चे के इलाज के नाम पर उनसे लगभग 500 रुपये मांगे गए और उन्होंने यह राशि दी भी। उनका यह भी आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने इंजेक्शन की पर्ची लिखकर बाहर से दवा मंगवाई। इसके बावजूद बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार ने की जांच की मांग परिजनों का यह भी कहना है कि नवजात की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने बाहर से मंगाई गई इंजेक्शन की पर्ची वापस लेने का प्रयास किया। परिवार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, पत्रकारों से बातचीत के दौरान ACMO डॉ. केके वर्मा के कथित बयान का एक वीडियो सामने आया है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अब तो यमराज हैं नहीं, अब स्वास्थ्य विभाग की आशा ANM और सिस्टर ही यमराज हो गई। बच्चे को मारने लगी। वहीं कथित टिप्पणी पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों ने अधिकारियों से नवजात की मौत, इलाज में कथित लापरवाही और रुपये मांगने के आरोपों की गहन जांच कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments