Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में चलती बाइक से गिरी महिला:गंभीर हालत में बहराइच रेफर, तहसीलदार...

इकौना में चलती बाइक से गिरी महिला:गंभीर हालत में बहराइच रेफर, तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल


श्रावस्ती के इकौना-भिनगा मार्ग पर अंधर पुरवा के पास शुक्रवार को चलती बाइक से गिरने से एक 20 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे इकौना तहसीलदार ने घायल महिला को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के टंडवा बनकटवा निवासी आयशा (20) पत्नी सलीम अपने भाई फिरोज के साथ बाइक से अपने मायके बलरामपुर जा रही थीं। वे इकौना-भिनगा मार्ग से गुजर रहे थे। अंधर पुरवा के पास अचानक आयशा चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। इस हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय भिनगा की ओर से इकौना आ रहे तहसीलदार रवि कुमार यादव की नजर घायल महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपने वाहन से महिला को सीएचसी इकौना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments