#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया बाजार में काले राम ज्वैलर्स के मालिक काले भैया जी रोजाना पक्षियों को दाना खिलाते हैं। बारिश रुकने के बाद भी उन्होंने यह सिलसिला जारी रखा, जिसकी तस्वीर सामने आई है। काले भैया जी नमकीन और दाना लेकर पहुंचते ही बड़ी संख्या में चिड़ियाँ उनके पास इकट्ठा हो जाती हैं। वे बड़े प्रेम से दाना चुगती हैं। काले राम ज्वैलर्स के मालिक काले भैया जी का यह कार्य उनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा है। वे प्रतिदिन बेजुबान पक्षियों के प्रति अपनी सेवा भाव दिखाते हैं। आज की व्यस्त जीवनशैली में जहां लोग एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते, वहीं काले भैया जी का पक्षियों के प्रति यह प्रेम और सेवा भाव लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ज्वैलर्स मालिक रोज खिलाते चिड़ियों को दाना:बस्ती के दुबौलिया बाजार में दिखी इंसानियत की मिसाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












