महराजगंज विकास खंड परिसर में लगा वाटर एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके कारण ब्लॉक में आने वाले फरियादियों, कर्मचारियों और आम लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच वाटर एटीएम के बंद रहने से लोगों में संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक वाटर एटीएम की मरम्मत नहीं कराई गई है। संत, अवनीश और गणेश सहित कई लोगों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी (चार्ज) रामदास ने पूर्व में वाटर एटीएम की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े वाटर एटीएम को शीघ्र ठीक कराया जाए। इससे ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज ब्लॉक का वाटर एटीएम खराब:लोग पेयजल को तरस रहे, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












