महराजगंज के गोरखपुर रोड स्थित भवानी मेडिकल के पास NH-730 पर लगा एक आठ साल पुराना बिजली का खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसकी खराब स्थिति के कारण यह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। बीच रोड में होने से आए दिन दुर्घटनाओं की बनी रहती है आशंका यह खंभा सड़क के ठीक बीच में स्थित है, जहां दिनभर भारी वाहन, बसें, ट्रक और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह खंभा लगातार लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि यह खंभा अचानक गिरता है, तो यातायात बाधित होने के साथ-साथ जानमाल का भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों से जनहित में इस जर्जर खंभे को तत्काल हटाकर नया खंभा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो संभावित दुर्घटना को टाला नहीं जा सकेगा और किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में 8 साल पुराना जर्जर बिजली पोल:NH-730 पर कभी भी गिर सकता है, बड़े हादसे का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







