मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया से शितलापुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण करीब चार हजार स्कूली छात्रों सहित स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंट के खड़ंजे से बनी यह सड़क जगह-जगह टूटकर धंस चुकी है। हल्की बारिश में ही इस पर गंदा पानी और कीचड़ भर जाता है। इसी मार्ग पर स्थित एक इंटर कॉलेज में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जिन्हें प्रतिदिन इसी जलभराव और कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उनकी पोशाकें भी खराब हो जाती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गई हैं। हालांकि, अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं और समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनजीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, रंजीत, मंजेश, राहुल कसौधन, आदित्य कसौधन और अभय गुप्ता ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार विकास पर करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। सड़क किनारे स्थित खेतों तक कृषि कार्यों के लिए जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यवसायी रूपेश वर्मा और सोनू गुप्ता ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण उनकी जमीन पर मकान बनाने और अन्य निर्माण कार्यों में भी बाधा आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिंदुरिया-शितलापुर मुख्य मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है, ताकि हजारों विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह ने बताया कि समस्या से जल्द निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया-शितलापुर मार्ग बदहाल, 4 हजार छात्र परेशान:जलभराव और कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर, अधिकारी मौन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












