Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पायकपुर मुख्य मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान:सड़क निर्माण की मांग को...

बस्ती में पायकपुर मुख्य मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान:सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कठार जंगल के पायकपुर उर्फ पटखौली में मुख्य संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। इस्हाक खान के घर से इस्लाम खान के घर तक जाने वाला यह मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे लगभग 150 की आबादी आवागमन करती है। यह पायकपुर को मालियाचुहा होते हुए आगे के क्षेत्रों से भी जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेषकर बरसात के दिनों में लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। अजय मिश्रा उर्फ बबलू, वीरेंद्र यादव, संजय वर्मा, महेंद्र यादव, इस्हाक खान, अफरोज खान, राम शब्द, राहुल, सलाम खान, राम प्रकाश चौधरी, राम शंकर यादव, राम कुमार यादव और अमरजीत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समस्या उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाया गया, तो वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments