महराजगंज में यातायात पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर यह अभियान जनपद के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर केंद्रित रहा। अभियान के दौरान, पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट तथा सीट बेल्ट के उपयोग की सख्ती से पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान भी सुनिश्चित की गई। इस अभियान के तहत कुल 649 वाहनों का चालान किया गया और तीन वाहनों को जब्त किया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम जनता में कानून के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में 649 वाहनों का चालान:तीन जब्त; संदिग्धों की गहन जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












