Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेवा सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य शिविर:54 महिलाओं की जांच, 7...

बेवा सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य शिविर:54 महिलाओं की जांच, 7 उच्च जोखिम वाली चिन्हित


बयारा डुमरियागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 54 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें से 7 को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में चिन्हित किया गया। शिविर के दौरान चिन्हित की गई उच्च जोखिम वाली महिलाओं में खून की कमी पाई गई, जिसके लिए उन्हें तत्काल चिकित्सीय उपचार प्रदान किया गया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि उच्च रक्तचाप, भ्रूण की असामान्य स्थिति, गंभीर एनीमिया और प्लेसेंटा की विकृति जैसे कारण उच्च जोखिम का संकेत देते हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में ही उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान करना है। इससे प्रारंभिक उपचार और परामर्श देकर, आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करके मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सके। शिविर में गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच करवाने की सलाह दी गई। महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। जांच के उपरांत सभी महिलाओं को निशुल्क आवश्यक दवाएं जैसे आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और अल्बेंडाजोल भी वितरित की गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता, रीता दिवाकर, संगीता देवी और सितारा देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments