Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में चलती कार में लगी आग:ड्राइ‌वर के साथ जा रहे थे...

बहराइच में चलती कार में लगी आग:ड्राइ‌वर के साथ जा रहे थे वीडीओ, दोनों ने कूदकर जान बचाई, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया


बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार में धुआं उठते देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिससे उसमें सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद श्रावस्ती में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात राकेश वर्मा अपनी कार से किसी काम के लिए दोनक्का की ओर जा रहे थे। वाहन उनका चालक चला रहा था। जब वे पुलिस लाइन इलाके में पहुंचे, तभी कार से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत वाहन को किनारे किया और राकेश वर्मा समेत खुद बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, कार में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments