Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम-एसपी के सामने महिला बोलीं- मैं आत्मदाह कर लूंगी:नानपारा में तहसील दिवस...

डीएम-एसपी के सामने महिला बोलीं- मैं आत्मदाह कर लूंगी:नानपारा में तहसील दिवस पर कहा- दो साल से न्याय के लिए भटक रही हूं


बहराइच के नानपारा में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के सामने एक महिला अचानक चिल्लाते हुए पहुंचीं। वह अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह की चेतावनी देने लगी। उसने बताया कि उसी जमीन को अवैध तरीके से बेच दिया गया है। वह जमीन पर कब्जा पाने के लिए पिछले दो साल से भटक रही है। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला पीड़ित महिला की पहचान सुनीता सिंह पत्नी ओम प्रकाश सिंह निवासी पंडोहिया थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। उन्होंने अपने ससुर दरोगा सिंह के भाई जयपत्तर सिंह पर बंटवारे में मिली जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच देने का आरोप लगाया है। पीड़िता उस जमीन पर खुद का दावा कर रही है। हालांकि, जमीन का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। बिना बैनामे के जमीन बेचने का आरोप सुनीता सिंह के अनुसार, जयपत्तर सिंह ने बंटवारे में मिली जमीन बारी खान को बिना किसी बैनामे के बेच दी है। सुनीता इस जमीन पर अपना दावा कर रही हैं और पिछले दो वर्षों से इस पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है। क्षेत्रीय लेखपाल विनय ने बताया- सुनीता के ससुर के भाई ने बंटवारे की जमीन बारी खान को बिना बैनामे के बेच दी थी। बारी खान फिलहाल उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। वह सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किए हैं। जिस कार कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments