पनियरा क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 5:30 बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से जारी उमस और तेज धूप के बाद हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह का मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया, जिससे आम जनजीवन को काफी सुकून मिला। इस बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यह पानी धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। महुअवा शुक्ल निवासी किसान गणेश प्रजापति ने बताया कि जिन किसानों की धान की नर्सरी पहले से तैयार हो चुकी है, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। अब धान की रोपाई में सिंचाई के लिए कम पानी लगाना पड़ेगा, जिससे किसानों की लागत भी घटेगी। पनियरा निवासी किसान संजय निषाद ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे आम जनजीवन के साथ खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की धान की बुवाई हो चुकी है, उनके लिए यह बारिश काफी फायदेमंद रहेगी। किसान जयनाथ सिंह ने भी बारिश को खेती के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है और अब यह बारिश रोपाई कार्य को आसान बनाएगी। किसानों को उम्मीद है कि समय पर हुई यह बारिश धान की फसल के लिए बेहतर साबित होगी और आने वाले दिनों में खेती की रफ्तार तेज होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत:किसानों को धान की रोपाई में मिलेगा फायदा, लागत घटेगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












