Homeजिला / लोकल (Local News)जीडीपी वृद्धि ने साबित की भारत की आर्थिक ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ...

जीडीपी वृद्धि ने साबित की भारत की आर्थिक ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश की मजबूत आर्थिक नींव और प्रभावी नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत का दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहना देश की क्षमता और स्थिर आर्थिक ढांचे का प्रमाण है।
शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि चौथी तिमाही में यह वृद्धि 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पिछले 12 वर्षों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के तहत किए गए सुधारों और विकासोन्मुखी नीतियों का परिणाम है।
रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि स्थिरता, आत्मविश्वास, टिकाऊ विकास और वैश्विक विश्वसनीयता भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने भारत को एक सशक्त और सम्मानित आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में देश की यह विकास यात्रा नए अवसर पैदा करेगी और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा देगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments