उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने शनिवार को अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर महराजगंज के बृजमनगंज शाखा में एक ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने ग्राहकों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाखा परिसर को साफ-सुथरा और सुसज्जित किया गया। इस दौरान केक भी काटी गई। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीण बैंक की स्थापना के क्रमिक विकास और वित्तीय समावेशन में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। शाखा प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बैंक अपना प्रथम स्थापना दिवस मना रहा है। भारत सरकार के निर्देश पर 1 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के तीन ग्रामीण बैंकों के विलय से ‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक’ का गठन हुआ था। वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। समामेलन की तिथि के सापेक्ष बैंक का कुल व्यवसाय ₹19298.50 करोड़ की वृद्धि के साथ ₹230548.61 करोड़ हो गया है। इस वित्तीय वर्ष में बैंक ने ₹1706.37 करोड़ का सकल लाभ और ₹797.29 करोड़ का निवल लाभ अर्जित किया। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक है, जिसकी पूरे प्रदेश में 4330 शाखाएं और महराजगंज में 58 शाखाएं ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवसर पर कैशियर अंकित मंगल, फील्ड ऑफिसर शेखर कुमार, वार्ड ब्वॉय शिवम, बीसी सखी नीतू, अखंड तिवारी, निज़ामुद्दीन, राजकुमार, श्रेयांश जायसवाल, अमर सिंह, पिंटू वर्मा सहित कई ग्राहक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज शाखा में यूपी ग्रामीण बैंक का स्थापना दिवस:ग्राहक गोष्ठी आयोजित, बैंक की उपलब्धियां और विकास पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












