HomeHealth & Fitnessजनगणना-2027 की तैयारी तेज: स्व-जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिया...

जनगणना-2027 की तैयारी तेज: स्व-जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

IMG-20260502-WA0060कौशाम्बी।जनगणना-2027 के तहत स्व-जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को विकास भवन स्थित सरस हॉल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-जनगणना 2026 की प्रक्रिया, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अभियान पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे आमजन को जागरूक कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जनपद की सही और अद्यतन जनसंख्या का आंकड़ा उपलब्ध हो सके।कार्यक्रम में जनपद जनगणना इंचार्ज राज कुमार एवं मास्टर ट्रेनर देवेश कुमार यादव द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से डेमो प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे 7 मई 2026 को स्वयं स्व-जनगणना प्रक्रिया पूर्ण करें और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), जिला पंचायत राज अधिकारी सहित जनपद एवं विकास खण्ड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments