HomeHealth & Fitnessरसूलाबाद के पास अनियंत्रित होकर पलटी वैगन-आर, मासूम बच्चों समेत छह घायल

रसूलाबाद के पास अनियंत्रित होकर पलटी वैगन-आर, मासूम बच्चों समेत छह घायल

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिओ पेट्रोल पंप, रसूलाबाद के पास एक वैगन-आर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला और दो मासूम बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UP 32 HN 8010 है। हादसे में घायल होने वालों में सच्चिदानंद पुत्र ओम प्रकाश (40 वर्ष), उनकी पत्नी अनुराधा उर्फ राधा (32 वर्ष), बेटा अक्षत (3 वर्ष), बेटी अक्षरा (डेढ़ वर्ष), विपिन कुमार गुप्ता (31 वर्ष) निवासी बेनीगंज, हरदोई तथा वाहन चालक आसिफ पुत्र आरिफ बेग निवासी महिपतमऊ शामिल हैं।

घायल अनुराधा उर्फ राधा ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ दुबग्गा से हरदोई जाने के लिए दुबग्गा चौराहे से उक्त वैगन-आर कार में सवार हुई थीं। रास्ते में जिओ पेट्रोल पंप, रसूलाबाद के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रहीमाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी मलिहाबाद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments