Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी में ट्रांसफार्मर से झुलसा व्यक्ति:सभासद की सूचना पर विभाग ने लगाई...

बढ़नी में ट्रांसफार्मर से झुलसा व्यक्ति:सभासद की सूचना पर विभाग ने लगाई अस्थाई बैरिकेडिंग


बढ़नी, नेपाल बॉर्डर रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही नगर पंचायत बढ़नी के सभासद निजाम अहमद ने विद्युत अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद ट्रांसफार्मर के चारों ओर अस्थाई बैरिकेडिंग लगाई गई। झुलसे व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय संजीत पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है, जो बाराबंकी जिले के भट्टा ग्राम का निवासी है। बताया गया कि संजीत नेपाल के लुंबिनी से दर्शन कर लौट रहे थे और मोबाइल पर बात करते समय ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गए। सभासद निजाम अहमद की पहल पर विद्युत कर्मचारियों ने तत्काल अस्थाई सुरक्षा घेरा बनाया। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बढ़नी में लगे इस ट्रांसफार्मर पर शीघ्र ही स्थाई सेफ्टी बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments