HomeHealth & Fitnessमामूली विवाद में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दो मासूम हुए अनाथ

मामूली विवाद में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दो मासूम हुए अनाथ

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शनिवार की शाम मामूली विवाद के बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमली कौर गांव के मजरा भगदरा डेरा निवासी 26 वर्षीय गोमती ने शनिवार शाम छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी को फंदे पर लटका देख 28 वर्षीय पति लल्लू निषाद ने भी इंदिरा आवास में लगे पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दंपति ने अपने घर की चारदीवारी का दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया था।

इस दौरान उनके चार वर्षीय बेटी अनुष्का और दो वर्षीय बेटे केशू घर में ही मौजूद थे। मासूम बच्चों के शोर मचाने पर आसपास की लड़कियां दीवार फांदकर अंदर पहुंचीं।

उन्होंने देखा कि लल्लू फंदे पर तड़प रहा था। हंसिया से रस्सी काटने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं गोमती भी मृत अवस्था में मिली।

काफी प्रयास के बाद घर का ताला तोड़ा गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मृतक के बड़े भाई छोटू ने बताया कि लल्लू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ रहता था। छह साल पहले लल्लू और गोमती ने प्रेम विवाह किया था और दोनों के बीच सामान्यतः अच्छे संबंध थे।

ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को अरहर कूटने जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। लल्लू खेत चला गया था और शाम को मछली पकड़कर घर लौटा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

उधर, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि लल्लू और गोमती ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। लल्लू शराब के नशे का आदी था।

नशे को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी। इसी के चलते घटना की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments