HomeHealth & Fitnessतीन मई को प्रयागराज में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क...

तीन मई को प्रयागराज में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करेंगी विधायक डॉ. रागिनी

जौनपुर। नगर निगम के वार्ड 48 अलोपीबाग में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में मछलीशहर से सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर 3 मई को प्रयागराज पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करेंगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर के समर्थन में मतदान की अपील करेंगी।

अलोपीबाग का यह उपचुनाव स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव को निर्णायक भूमिका में लाने के लिए विधायक डॉ रागिनी सोनकर पर विश्वास किया है।

विधायक डॉ रागिनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आगामी उपचुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments