लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में सुबह 10:45 रिमझिम बारिश होने लगी। गोमतीनगर में बूंदाबूंदी हुई। शहर के अन्य इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हवा भी चल रही है। बादलों की वजह से धूप नहीं दिखी।
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं, लू का असर खत्म हो जाएगा, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 49 फीसदी रही।
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मानसून ने तराई बेल्ट के रास्ते यूपी में एंट्री ली है। इनमें सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया सहित अन्य जिले शामिल हैं। इसने दोपहर तक में अयोध्या, आजमगढ़ सहित 20 जिलों को कवर कर लिया है। इसका असर राजधानी लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा। बारिश होने से अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 6 से 8°C तक गिर जाएगा, जिससे लोगों को भारी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में गर्मी और लू का असर अब बहुत कम हो गया है। 30 जून से पूरे प्रदेश से लू का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।












