लखनऊ । मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के एक महीने बाद भी वेज बिरयानी व्यवसायी अखिलेश गुप्ता से लाखों रुपयों की ठगी करने वाला रविकांत गुप्ता राजधानी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उल्टे अखिलेश गुप्ता का परिवार हजरतगंज थाने की पुलिस के दुर्व्यवहार से तंग आ चुका है। लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय के निकट स्थित वायल हाउस परिसर में पत्रकारों को पूरी जानकारी देते हुए अखिलेश गुप्ता के परिजनों ने बताया कि हजरतगंज थाने की पुलिस उन्हे बार-बार थाने में बुलाकर ऐसे तंग कर रही है जैसे मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर हमने कोई अपराध कर दिया हो।
पूरा मामला पारिवारिक भरोसे के चलते व्यावसायिक हिसाब-किताब से लाखों रुपए की हेराफेरी का बताया जा रहा है।मुख्य आरोपी रविकांत गुप्ता ग्राम समसाबाद,थाना सदरपुर महमूदाबाद, जिला सीतापुर का निवासी है जो अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
वेज बिरयानी व्यवसायी से लाखों की ठगी का मामला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!











