लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुंचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मौर्य टोला जानकीपुरम मड़ियांव गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 70 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 170 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में रेखा 48 वर्ष को बीपी,शुगर की, रामप्रसाद 52 वर्ष को बीपी शुगर, मंजू 56 वर्ष को सर्दी खांसी, पूनम 34 वर्ष को पैरों में दिक्कत का उपचार प्रदान किया गया। साथ ही साथ मनोज, रजनी, रामपति, अनीता, अमन, उमेश सिंह सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई।
सेवा अस्पताल में 170 लोगों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












