मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक बल्हा, तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर के लोहारन पुरवा में इंटरलॉकिंग सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी भरे रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जमा गंदा पानी न केवल आवाजाही में बाधा बन रहा है, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है। साथ ही गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान शिवरतन से बात करने पर उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क नीची होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलभराव की समस्या दूर कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इंटरलॉकिंग सड़क बनी तालाब:लोहारन पुरवा में जलभराव से ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












