Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरहुंवा में प्रेमिका ने प्रेमी को आग लगाई:सोते समय घर में बंद...

बरहुंवा में प्रेमिका ने प्रेमी को आग लगाई:सोते समय घर में बंद कर जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के मुण्डेरवा थानाक्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को सोते समय आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रेमिका ने रात लगभग 11:00 बजे प्रेमी राम चन्दर गुप्ता को घर के अंदर सोते समय आग लगाई और बाहर से फाटक की कुंडी लगा दी। आग लगने पर राम चन्दर की नींद खुली। दरवाजा बंद देखकर उसने अपनी जान बचाने के लिए घर की छत पर चढ़कर लगभग 10 फीट नीचे कूद गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राम चन्दर को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां से उसे बस्ती और फिर बस्ती से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी प्रेमिका की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व लालगंज थाना क्षेत्र में हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। होली से कुछ महीने पहले प्रेमिका अविवाहित प्रेमी राम चन्दर के घर रहने आ गई थी। शुरुआत में घर वालों ने विरोध किया, लेकिन प्रेमिका ने कुनैन की गोली खाकर जान देने की धमकी दी, जिसके बाद घर वालों ने उसे रहने दिया। घटना के बाद से प्रेमिका प्रेमी का घर छोड़कर फरार है। वहीं, उसके पति ने कुटुंब न्यायालय बस्ती में दावा दाखिल किया है, जिसकी अगली सुनवाई 2 अप्रैल 2026 को होनी है। प्रेमिका के आधार कार्ड पर अभी भी पति का नाम दया शंकर और उपरोक्त पता दर्ज है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments