Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर खुर्द के मोगला में जलनिकासी ठप:बारिश में सड़कों पर जलभराव से...

मल्हीपुर खुर्द के मोगला में जलनिकासी ठप:बारिश में सड़कों पर जलभराव से ग्रामीण परेशान


जमुनहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हीपुर खुर्द के मजरा मोगला गांव में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हल्की बारिश होते ही गांव की गलियां और मुख्य रास्ते जलभराव की चपेट में आकर तालाब जैसे हालात बना देते हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नालियां जाम पड़ी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे लोगों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों—मुंशरीफ खान, रहीस खान, बशीर खान, सद्दीक उर्फ विधायक, कुबेर गुप्ता और पिंटू गुप्ता—ने बताया कि जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments