सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क उपचार, दवाएं और चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। मेले में डॉ. रोहित कुमार वर्मा और फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया। साथ ही, लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम, संक्रामक रोग, उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। जन आरोग्य मेले के दौरान नित्यानंद पांडेय सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा पीएचसी में जन आरोग्य मेला आयोजित:40 मरीजों का उपचार, सर्दी-जुकाम, मधुमेह के मिले अधिक मामले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












