महराजगंज जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन तीन महिलाओं से टप्पेबाजी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली घटना भिटौली थाना क्षेत्र के भिसवा की है, जहां ज्योति पत्नी चंद्रशेखर प्रजापति बसंतपुर खुर्द से भिसवा जा रही थीं। रास्ते में ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने उनका एक पायजेब, एक पायल और दो बिछिया गायब कर दिया। शोर मचाने पर संदिग्ध दो महिलाओं को शिकारपुर चौकी पुलिस पकड़कर लाई, जहां तलाशी में गहने बरामद हो गए। दूसरी घटना में अरनहवा निवासी आशा पत्नी दुर्विजय महराजगंज से बरवा खुर्द तिलक समारोह में जा रही थीं। उनके पास से दो पायजेब और दो अंगूठियां चोरी हो गईं, जिनकी कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं तीसरी घटना घुघली थाना क्षेत्र की है, जहां कोठीभार निवासी शकुंतला पत्नी बृजलाल शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनके साथ भी टप्पेबाजी की घटना हुई। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस संबंध में CO सदर अंकुर गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल करें जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में तीन महिलाओं से टप्पेबाजी:एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












