मिहींपुरवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8 बजे तेज पछुआ हवाएं चलने के बाद भीषण बारिश शुरू हो गई। लगभग 30 मिनट तक हवा चलने के बाद हुई इस बरसात से मौसम में बड़ा बदलाव आया और आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बारिश से किसानों को दोहरा लाभ मिला है। विशेष रूप से गन्ने की फसल को भारी फायदा हुआ है। खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे किसानों को सूख रही गन्ने की फसलों में सिंचाई के लिए पानी नहीं लगाना पड़ेगा। किसान नरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बरसात से किसानों को अत्यधिक लाभ मिला है और खेतों में जुताई आसानी से हो सकेगी। वहीं, किसान दलवीर वर्मा के अनुसार, इस बारिश से गन्ने की फसल को काफी लाभ हुआ है, लेकिन उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
मिहींपुरवा में तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश:गन्ने को लाभ, उड़द को नुकसान; गर्मी से मिली राहत
RELATED ARTICLES












