सिंदुरिया थाना परिसर में शुक्रवार शाम बारावफात (12 रबी-उल-अव्वल) और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। करीब 20 मिनट चली बैठक में पुलिस-प्रशासन ने दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की हिदायत दी। 20 मिनट में खत्म हुई बैठक, अधिकारियों ने किया संवाद बैठक शाम 5:50 बजे शुरू होकर 6:10 बजे समाप्त हुई। सीओ सदर अंकुर गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसीलदार सदर पंकज कुमार साही, न्यायिक तहसीलदार विवेक कुमार सिंह और नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से सीधे संवाद किया। त्योहारों में भाईचारा बनाए रखने की अपील सीओ सदर ने कहा कि बारावफात और जन्माष्टमी दोनों पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचने की अपील की, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। लोहे की रॉड में झंडा लगाने से बचें अधिकारियों ने धार्मिक जुलूस और आयोजनों के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए। सीओ अंकुर गौतम ने कहा कि झंडे लोहे की रॉड में न लगाए जाएं। साथ ही जुलूस के दौरान बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी रखने की हिदायत दी गई, ताकि करंट लगने जैसी किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की चेतावनी बैठक में अफवाहों को लेकर भी पुलिस ने सतर्क किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवाद पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित करने से भी बचें। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग प्रशासन ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग मांगा। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही दोनों पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जा सकते हैं। शांतिपूर्ण आयोजन का दिया भरोसा बैठक में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, एसआई योगेंद्र कुमार, मिठौरा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक में शामिल लोगों ने पुलिस-प्रशासन को भरोसा दिलाया कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील:प्रशासन ने बारावफात और जन्माष्टमी को लेकर की पीस कमेटी बैठक
RELATED ARTICLES












