#बस्ती_न्यूज
जिले के नगर थानाक्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को घर के पास से अगवा कर पुलिया के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना गत एक मई की रात करीब 11 बजे हुई, जब उनकी बेटी घर के पास मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी मस्तराम वहां पहुंचा। आरोपी मस्तराम ने किशोरी को पकड़ लिया और जब उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसे घर के करीब स्थित एक पुलिया पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटी ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मस्तराम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में किशोरी से दुष्कर्म का मामला:नगर थानाक्षेत्र में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












