Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आंधी-तूफान के साथ बारिश:वैशाख में शादी समारोह और किसानों को...

बस्ती में आंधी-तूफान के साथ बारिश:वैशाख में शादी समारोह और किसानों को परेशानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट, गंधार, गंधरिया, फैज और सोनबरसा जैसे क्षेत्रों में आज दोपहर करीब 11:50 बजे आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इस बारिश के कारण वैशाख माह में शादी वाले घरों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं और दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। इस बेमौसम बारिश से किसानों को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। विशेषकर सब्जी की फसलों को अधिक क्षति पहुंच सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments