मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले समुद्र तट का लोकप्रिय पर्यटनस्थल दीघा लगभग खाली हो गया है। रविवार शाम तक अधिकांश पर्यटक अपने-अपने घर लौट गए।चुनाव के दौरान भी दीघा में पर्यटकों की संख्या कम हो गई थी। मतदान खत्म होने के बाद एक मई के सप्ताहांत में यहां काफी भीड़ देखने को मिली थी। लेकिन मतगणना से पहले संभावित तनाव की आशंका के कारण पर्यटक फिर से लौटने लगे और रविवार शाम तक समुद्र तट लगभग खाली हो गया।
पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि चुनाव के कारण पहले ही कारोबार पर असर पड़ा था। मतदान के बाद कुछ दिनों के लिए पर्यटक आए थे, लेकिन मतगणना के कारण फिर से भीड़ कम हो गई।
स्थानीय लोगों और होटल कारोबारियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि चुनाव परिणाम के बाद भी माहौल शांतिपूर्ण रहे, ताकि दिघा का पर्यटन प्रभावित न हो। उनका कहना है कि कोई भी सरकार आए, लेकिन दिघा के पर्यटन के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों को तो बेहतर बनाया गया है, लेकिन अंदरूनी सड़कों और जल निकासी की समस्या अभी भी बनी हुई है। वहीं होटल व्यवसायियों का कहना है कि राजनीतिक खींचतान का असर पर्यटन पर नहीं पड़ना चाहिए।
मतगणना से पहले दीघा खाली, पर्यटक लौटे घर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












