Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में नाली साफ करते व्यक्ति पर गिरी बिजली:खेसरहा में तेज आंधी-तूफान...

सिद्धार्थनगर में नाली साफ करते व्यक्ति पर गिरी बिजली:खेसरहा में तेज आंधी-तूफान के बाद हादसा, मौके पर हुए बेहोश


सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के केशवार गांव में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय चंद्रिका के रूप में हुई है, जो बारिश के दौरान अपने घर के पास नाली साफ कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बीच चंद्रिका नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग चंद्रिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खेसरहा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस आकस्मिक घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया है कि मृतक के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिससे परिवार पर संकट और गहरा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments