#बस्ती_न्यूज
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार को छावनी क्षेत्र के बीडी बांध से सटे दुधौरा पूरे कुमार में कटान प्रभावित तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तटबंध की स्थिति देखी और अधिकारियों से कटान की स्थिति के साथ चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जलस्तर और नदी की धारा पर रखें नजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। जलस्तर और नदी की धारा में होने वाले बदलावों पर विशेष नजर रखने के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि तटबंध को नुकसान से बचाया जा सके। लगातार चल रहा प्रोटेक्शन वर्क अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने डीएम को बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। मौके पर आवश्यक संसाधन और निर्माण सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के चलते फिलहाल तटबंध सुरक्षित स्थिति में है। काम की गुणवत्ता पर विशेष जोर डीएम ने सुरक्षा कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोटेक्शन वर्क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मौके पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। जरूरत पड़ी तो बढ़ाए जाएंगे सुरक्षा कार्य जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा। नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करने और तटबंध की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते खतरे की पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे किसी बड़ी समस्या की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बीडी बांध पर कटान प्रभावित क्षेत्र पर डीएम का निरीक्षण:बोली- प्रोटेक्शन वर्क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












